Posts

Showing posts with the label न्यूज़

Vivo X23 Star Edition हुआ लॉन्च, जानें क्या है इसमें खास

Image
Vivo ने चीन में Vivo X23 के नए वेरिएंट Vivo X23 Star Edition को लॉन्च कर दिया है। जैसा कि हम सभी को पता है कि Vivo ने इसी साल सितम्बर में Vivo X23 को लॉन्च किया था इस फोन को तीन रंगों में लॉन्च किया गया था जिनमें 'मैजिक ब्लू', फैन्टम पर्पल' और 'फैन्टम रेड' शामिल था।  कस्टमर के लिए कंपनी इस फ़ोन को एक और  कलर में पेश किया है। विवो X23 में ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर देखने को मिला है।इस नए Star Edition स्मार्टफोन में आपको लाइट से डार्क ग्रेडिएंट फिनिश देखने को मिलेगा। Vivo X23 Start Edition की कीमत चीनी मार्केट में वीवो एक्स23 स्टार एडिशन की कीमत 3,498 चीनी युआन यानि लगभग 37,100 रुपये है। चीन में इस फ़ोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग कंपनी के ऑफिसियल साइट पर शुरू हो चुकी है। यह फोन 3 नवंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। Vivo X23 Star Edition स्पेसिफिकेशन Vivo X23 एक प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन है जिसे 2 गीगाहर्ट्ज पर क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 670 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और एड्रेनो 615 जीपीयू पे काम करता है। यह फ़ोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस पर चलता है।  फ़ोन में...

Nokia 6.1 Plus को मिला Android 9 Pie अपडेट

Image
HMD Global ने अगस्त के महीने में Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। कंपनी ने Nokia 7 Plus और Nokia 6.1 के लिए एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट मिलने के बाद अब Nokia 6.1 Plus के लिए एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट जारी कर दिया गया है। Nokia 6.1 को एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो के साथ लॉन्च किया गया था। यह फोन स्टॉक एंड्रॉइड पर काम करता Nokia 6.1 Plus की कीमत और फीचर  Nokia 6.1 Plus के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। Nokia 6.1 Plus में 5.8 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080 x 2280 है। यह यह 2.5 डी गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। साथ ही फ़ोन में  स्मार्टफोन में डिस्प्ले नॉच  भी मौज़ूद है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है जिसकी वजह से ये पहले के मुकाबले में 40 फीसद ज्यादा तेज है। फ़ोन में 16 और 5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है जो एआई फीचर से लैस है।

8 जीबी रैम और दो Display के साथ Nubia X हुआ लॉन्च

Image
Nubia Z18 मिनी के बाद, ज़ेडटीई के सब-ब्रांड नूबिया ने मंगलवार को अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nubia X को लॉन्च किया है। इस फोन में वाटरड्रॉप डिस्प्ले के साथ 6 जीबी और 8 जीबी रैम के दो वैरिएंट पेश किए गए है। इसके 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 2799 चीनी युआन यानी करीब 29,000 रुपये और 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 3299 चीनी युआन यानी करीब 34,600 रुपये होगी। इस स्मार्टफ़ोन को चार ग्रेडिएंट कलर में उपलब्ध कराया गया है। इस फ़ोन का स्टारी एडिशन ब्लू कलर में पेश किया गया है। Nubia Z18 के फीचर्स इस फ़ोन में 6-इंच इंफिनिटी एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन 2160 x 1080 है।  इस फ़ोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है।  इस फोन का सेकेंडरी डिस्प्ले 5.1 इंच का है। यह एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 630 GPU दिया गया है।  इस फ़ोन में  64 और 128 जीबी की स्टोरेज विकल्प दिया गया है।  यह फोन एंड्रॉइड 8.1ऑरियो पर काम करता है जिसपर नूबिया यूआई...

Xiaomi Mi A2 के 6GB वेरिएंट की बिक्री भारत में शुरू

Image
त्योहारी सीज़न के साथ चीन की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Xiaomi ने भारत में अपनी ऑफिसियल साइट Mi.com पर Mi A2 का 6 जीबी वेरिएंट लिस्ट कर दिया है। कंपनी ने Mi A2 के 6 जीबी रैम वेरिएंट का औपचारिक तौर पर भारत में ऐलान कर दिया है। Mi A2 के इस 6GB रैम व स्टोरेज वेरिएंट फ़ोन की क़ीमत भारत में 19,999 रुपए है। लेकिन शाओमी इस फ़ोन को लॉन्च ऑफर के तहत, कुछ समय के लिए काफी कम कीमत पर उपलब्ध करेगा। Xiaomi Mi A2 की भारत में क़ीमत  Xiaomi Mi A2 के 6 जीबी रैम वेरिएंट को 19,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।  Xiaomi Mi A2 का 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट 16,999 रुपये में बिकता है। Xiaomi Mi A2 के इस वेरिएंट की सेल आज से ई-कॉमर्स साइट Amazon पर दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है।  कंपनी के ऑफिसियल साईट पे ये सेल  27 अक्टूबर यानी कल से शुरू होगी।  आईसीआईसीआई और सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 10% कैशबैक मिलेगा। Xiaomi Mi A2 स्पेसिफिकेशन Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले है।  स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ है।...

आज शाम से 6 बजे से होगी iPhone XR की बिक्री, जानें लॉन्च ऑफर्स के बारे में

Image
Apple ने इस साल iPhone 2018 के तहत तीन मॉडल को लॉन्च किया है। iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR। भारत में आईफोन Xएस, आईफोन Xएस मैक्स की बिक्री पहले ही शुरू हो चुकी है। लेकिन आज से कंपनी के तीसरे मॉडल यानी आईफोन Xआर की सेल जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत साथ  दुसरे यूरोपियन मार्केट में शुरू होगी। पिछले हफ्ते कंपनी ने इस हैंडसेट के लिए प्री-ऑर्डर भी लेने शुरू कर दिए थे इस फोन की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट्स अमेजन, पेटीएम मॉल, फ्लिपकार्ट और एयरटेल स्टोर्स पर शाम 6 बजे से शुरू होगी। वहीं, इस फोन को ऑफलाइन रिटेलर्स से भी खरीदा जा सकता है। iPhone XR की कीमत और ऑफर्स आईफोन XR तीन स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध है।  भारत में इसके 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 76,900 रुपये,  128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 81,900 रुपये  और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 91,900 रुपये है।  एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर पर 14,999 रुपये के डाउन पेमेंट पर फोन को खरीद सकते हैं। Jio.com पर प्री-ऑर्डर बुकिंग पे आप एक्सिस या सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो...

WhatsApp iPhones के लिए भी लाने वाला है WhatsApp for Business

Image
WhatsApp ने अपने एंड्रॉइड यूजर के लिए पिछले साल अपने दूसरे ऐप - व्हाट्सएप फॉर बिजनेस की शुरुआत की। ऐप को छोटे और मध्यम व्यापार मालिकों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो यूजर के साथ कम्यूनिकेट करने के लिए इस फोरम का उपयोग कर सकते हैं। अब, कंपनी अपने iOS यूजर के लिए यही ऐप लाने की योजना बना रही है। WABetaInfo के अनुसार, व्हाट्सएप में परिवर्तनों को ट्रैक करने वाले ट्विटर अकाउंट से पता चला कि कंपनी आईफोन यूजर के लिए व्हाट्सएप फॉर बिज़नेस ऐप लाने की योजना बना रही है। टिपस्टर ने ट्वीट किया कि व्हाट्सएप फॉर बिजनेस जल्द ही आईओएस पर आ रहा है। यह भी पता चला कि आने वाला ऐप आईओएस 8 और उसके बाद के Version के साथ कम्पेटिबल होगा। WABetaInfo ने ट्वीट कहा की, "व्हाट्सएप बिजनेस आईओएस 8 और नए Version के साथ कम्पेटिबल है। यह फ्यूचर में उपलब्ध होगा और यह अभी व्हाट्सएप ऐप की सभी फीचर को सपोर्ट करेगा। " WhatsApp for Business ऐप बिज़नेस प्रोफाइल, Messaging Stats, Messaging Tool, अकाउंट टाइप और बहुत सारी फैसिलिटी प्रोवाइड करता है । यहाँ पे ध्यान देने वाली एक और बात है के ऐप को WhatsApp के लिए डेडिकेटेड मो...

WhatsApp में आया नया फीचर बदलेगा आप का चैटिंग स्टाइल

Image
इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के अनुभव को और बेहतर करने के लिए एक नया फीचर पेश कर दिया है।  वॉट्सऐप यूजर्स को लंबे समय से इस फीचर का इंतजार कर रहे थे। नया Stickers फीचर धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है और सभी यूजर्स के डिवाइस तक पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है। ये फीचर काफी इंट्रेस्टिंग है ।  यदि आप भी स्टीकर्स फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एंड्रॉयड फोन में बीटा 2.18.329 और iPhone को 2.18.100 वर्जन में अपडेट करना होगा।  इसके अलावा ऐप में  WhatsApp ने Stickers Store को भी इंटीग्रेट किया है। आप स्टीकर स्टोर से बिना किसी भी शुल्क के स्टीकर पैक को डाउनलोड कर सकते है । स्टीकर पैक डाउनलोड होने के बाद आप इसका इस्तेमाल    WhatsApp Web पर भी कर सकते है। ऐसे करें  वॉट्सऐप स्टिकर्स  को इस्तेमाल   इस फीचर को यूज़ करने के लिए आपको एमोजी  आइकन का इस्तेमाल करना होगा।  इमोजी आइकन पर जाने के बाद, GIF आइकन के पास में मौज़ूद स्टिकर्स आइकन पर टैप करे।  यूजर्स चाहें तो मौज़ूदा पैक से स्टिकर चुन सकते हैं। वहीं, आईओएस यूजर्...

5G सर्विस के लिए BSNL ने की Ericsson के साथ साझेदारी

Image
Telecom Equipment मैन्युफैक्चरर Ericsson ने BSNL के साथ पार्टनरशिप कीया है। Ericssion के साथ 5G नेटवर्क के लिए साझेदारी करने वाली बीएसएनएल दूसरी भारतीय टेलिकॉम कंपनी है। इससे पहले भारती एयरटेल 5G नेटवर्क के लिए Ericssion के साथ साझेदारी कर चुकी है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने Ericssion के साथ यह साझेदारी डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत की है। एरिक्सन ने यह भी घोषणा की कि वह मजबूत 5 जी इकोसिस्टम विकसित करने के लिए टेलिकॉम ऑपरेटरों के साथ मिलकर काम कर रहा है। कंपनी ने आगे दावा किया कि भारत में 5 जी जीबीपीएस की गति प्रदर्शित करने और 3 मिलीसेकंड से कम की अल्ट्रा-लो लेटेंसी दिखाने के लिए भारत में 5 जी टेक्नोलॉजी का लाइव प्रदर्शन लाने वाली पहली पहली कंपनी है। इस मौके पर भारत संचार निगम लिमिटेड के सीएमडी अनुपम श्रीवास्तव ने कहा, '5G और IoT के डेवलपमेंट से नई तकनीक के लिए इकोसिस्टम डेवेलोप होगा। इससे हम अपने कस्टमर की जरूरत के हिसाब से तकनीक टेस्ट करेंगे जिससे डिजिटल इंडिया को बढ़ावा मिलेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के विजन को सफल ता मिलेगी ।' इस समय देश के 2 लाख 45 ...

Nokia 8110 4G ‘Banana Phone’ की बिक्री होगी आज से भारत में

Image
Nokia 8110 4G Banana Phone आज यानि 24 अक्टूबर से इंडियन मार्किट में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। HMD ग्लोबल-ओन्ड नोकिया ने हाल में Nokia 8110 को इसके अपग्रेडेट वर्जन नोकिया 3.1 प्लस के साथ लॉन्च किया था। आपको बता दें के इस फ़ोन को इसकी बनावट और पीले रंग वाले वेरिएंट के लिए 'बनाना' फोन के नाम से बुलाया जाता है। ग्लोबल मार्केट में इस फ़ोन की पहली झलक मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में मिली थी। यह फ़ोन ट्रेडिशनल ब्लैक और बनाना यलो कलर में उपलब्ध होगा। Nokia 8110 4G Banana Phone की कीमत  नोकिया 8110 4जी फोन को भारत में 5,999 रुपये में बेचा जाएगा। इस फ़ोन को दुकान और ऑनलाइन स्टोर और नोकिया की ऑफिसियल साईट से भी ख़रीदा जा सकता है।  लॉन्च ऑफर के तौर पे रिलायंस जियो यूजर्स को 544 जीबी 4जी डेटा भी दे रहा है।  Nokia 8110 4G Banana Phone का स्पेसिफिकेशन  ड्यूल सिम Nokia 8110 4G में 2.45 इंच का क्यूवीजीए (240x320 पिक्सल) कर्व्ड स्क्रीन डिस्प्ले है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 205 प्रोसेसर और 512 जीबी रैम है।  हैंडसेट में 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जि...

जियो, वोडाफोन, एयरेटल और बीएसएनएल के बेस्ट प्रीपेड पैक

Image
फेस्टिव सीजन के शुरू होते ही कंपनिया अपने ऑफर्स निकलने लगती है,इस समय हर कंपनी अपने कस्टमर को लुभाने के लिए और नए यूजर बनाने के लिए तरह तरह के ऑफर्स और डील ले कर आती है ।    ई-कॉमर्स वेबसाइट्स स्मार्टफोन्स से लेकर दुसरे प्रॉडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट और कैशबैक दे रही हैं, ऐसे में टेलिकॉम कंपनियां भी अपने यूजर को लुभाने के लिए ऑफर पैक निकाल रही है ।  इस फेस्टिव सीजन पर ग्राहकों के लिए  रिलायंस जियो ,  बीएसएनएल , भारती एयरेटल और  वोडाफोन  आइडिया आकर्षक रीचार्ज प्लान्स लेकर आए हैं।  वैसे तो टेलिकॉम कंपनियां बिना फेस्टिव सीजन के भी कोई न कोई आकर्षक  प्लान अपने प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए रोल आउट करती रहती हैं, लेकिन फेस्टिव सीजन के दौरान उनके बेस्ट रिचार्ज प्लान्स को जानना जानना चाहते है तो आज हम आपको कुछ बेस्ट रिचार्ज प्लान्स के बारे में बता रहे हैं:  Airtel  के प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स और ऑफर्स   हाल में ही Airtel ने अपने लॉन्ग टर्म वैलिडिटी 597 रूपये वाले   प्लान को लॉन्च किया है जिसमे ग्राहककों को 10 GB डेटा, 100 मेसे...

WhatsApp ने पेश किया नया फीचर, इंटरफ़ेस में हुआ बदलाव

Image
WhatsApp अपने यूजर के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर जोरता रहता है, और अब फिर से नए फीचर के साथ आ गया ही जो यूजर के लिए काफी हेल्पफुल साबित होगा। इस बार whatsApp ने अपने iSO प्लेटफार्म पे कुछ नए फीचर जोरे है। नए फीचर में WhatsApp ने प्लेबैक, ऑडियो मेसेज, बब्ब्ल मेनू के लिए इंटरफ़ेस के साथ कई बदलाव किए हैं। तो आईए जानते है whatsApp के नए फीचर के बारे में ऑडियो मैसेज फीचर  इस ऑफर के तहत iOS यूजर whatsApp पर आने वाले लगातार ऑडियो मेसेज पे बिना टैब किए हुए उन सभी ऑडियो मेसेज को सुन पाएंगे। इस फीचर के आने से पहले आने वाले लगातार मेसेज को सुन ने के लिए एक एक कर के टैब करना होता था। वीडियो प्रिव्यू फीचर  वॉट्सऐप वर्जन 2.18.100 में वीडियो प्रिव्यू विकल्प दिया गया है। यह विकल्प नोटिफिकेशन पैनल में जोड़ा जाएगा। हालांकि, अभी इस फीचर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इसे जल्द ही रोलआउट किए जाने की उम्मीद है। बब्बल एक्शन मेन्यू बब्बल एक्शन मेन्यू में एक नया फीचर जोर गया है जिसके तहत बब्बल मेन्यू पॉप अप पहले से थोरा बरा दिखाई देगा, और इसमें डिली...

10 GB Ram वाला Xiaomi Black Shark Helo हुआ लॉन्च

Image
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी के सब-ब्रांड ब्लैक शार्क ने एक नया गेमिंग हैंडसेट पेश किया है। Black Shark Helo अप्रैल में लॉन्च किए गए Black Shark का अपग्रेड वर्जन है। मार्केट में Xiaomi Black Shark Helo या Black Shark 2 की सीधी टक्कर Razer Phone 2 से होगी जिसे इस महीने ही लॉन्च किया गया है। इस फ़ोन में गेमिंग के कई फीचर है। Black Shark Helo के वैरिएंट और क़ीमत  Black Shark Helo को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है।  इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3199 चीनी युआन यानी करीब 34,100 रुपये है।  इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3499 चीनी युआन यानी करीब 37,000 रुपये है।  इसके 10 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4199 चीनी युआन यानी करीब 44,500 रुपये है।  इस फोन को ब्लैक कलर वेरिएंट में ही उपलब्ध कराया जाएगा। Black Shark Helo की स्पेसिफिकेशन  डुअल सिम Black Shark Helo में 6.01 इंच का  डिस्प्ले है। जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है।  हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ एड...

फ्लिपकार्ट और अमेजन की फेस्टिव सेल आज से शुरू

Image
फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए ई-कॉमर्स वेबसाइट्स एक बार फिर फेस्टिव सेल ले कर आ गयी है। आज से जहां फ्लिपकार्ट ने अपने धमाका डेज सेल का आगाज किया है। वहीं, अमेजन ने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का आयोजन किया है। फ्लिपकार्ट की सेल 27 अक्टूबर और अमेजन की सेल 28 अक्टूबर तक चलेगी। इस सेल के दौरान ग्राहकों को कई आकर्षक डील्स दी जाएंगी। स्मार्टफोन्स से लेकर होम अप्लायंसेस तक कई प्रोडक्टस पर भारी डिस्काउंट दि जाएगी। आपको बता दें कि हाल में लॉन्च हुए स्मार्टफ़ोन दोनों वेबसाइट्स पर पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। फ्लिपकार्ट धमाका डेज सेल में स्मार्टफ़ोन पे मिलने वाली Deals ओप्पो एफ9 का 4 जीबी/ 64 जीबी वेरिएंट ऑफर में 18,990 रुपये में मिल रहा है। अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज करते है तो 15,700 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। एक्सिस और फोन पे यूजर को 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।  नोकिया 6.1 प्लस को इस सेल में डिस्काउंट के बाद 15,999 रुपये में बेचा जा रहा है।  एक्सचेंज करने पर 15,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।  Asus ZenFone ...

Google का यह App यूज़ कर रहा है Excessive Background Data

Image
Verge की एक रिपोर्ट में बताया गया है के Google का News App एक बग के कारन कुछ Android यूजर के बैकग्राउंड डेटा का बहुत ज़्यादा यूज़ कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है के ऐसा लगता है के Google इस इशू से Aware है क्यों की जून के बाद से कुछ यूजर को इस प्रॉब्लम का सामना करना पर रहा है।  सितम्बर में Google के वादे के बावजूद यह मुद्दा अभी भी कई लोगों को परभावित कर रहा है।  App परभावित यूजर के मोबाइल डेटा को तब भी यूज़ कर रहा है जब यूजर ने Wi-Fi से डाउनलोड के आप्शन को ऑन कर रखा है, कुछ मामले ऐसे भी आए है जिनमे App ने 24 GB डेटा का यूज़ किया है। रिपोर्ट में कहा गया है के Overage Charge को अवॉयड करने के लिए Affected यूजर App को हटा सकते है या फिर बैकग्राउंड डेटा को Disable कर सकते है।

Samsung अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को अगले महीने कर सकता है लॉन्च

Image
दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग जल्द ही अपने फ्लैक्सिबल स्क्रीन वाले Galaxy X स्मार्टफोन को जल्द ही मार्केट में लॉन्च कर सकता है। सैमसंग अपने इस स्मार्ट फ़ोन को लेकर काफी चर्चे में है, सैमसंग के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को इस साल नवंबर में होने वाली San Francisco Developers Conference में पेश किया जाने की बात कही जा रही है। Samsung Developer Conference का आयोजन कैलिफ़ोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में होने की खबर है। कंपनी के Samsung Mobile ट्विटर हैंडल से जरी किए गए टीजर वीडियो में “Where Now Meets Next” लिखकर इस बात की और इशारा किया गया है कि अगले महीने कंपनी के पहले फोल्डेबल फोन से पर्दा उठने वाला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक़ फोल्डेबल स्मार्टफोन का कोडनेम “Winner” है और ये डिवाइस 7 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसे आसानी से फोल्ड किया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सैमसंग ब्रांड का यह फोन Galaxy X होगा और इसकी कीमत 1,850 डॉलर (लगभग 1,36,500 रुपये) हो सकती है। फ़िलहाल इस फ़ोन से रिलेटेड कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई है, कहा...

Xiaomi की Diwali सेल आज से शुरू

Image
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी शाओमी की दिवाली फेस्टिवल सेल आज से शुरू हो गई है। कंपनी ने दिवाली के मौके पर “Diwali with Mi” सेल का आगाज़ कर दिया है। कंपनी की यह सेल आज (23 अक्टूबर) से शुरू हो गई है जो 25 अक्टूबर तक चलेगी। इस सेल में आप शाओमी के प्रॉडक्ट्स को बेहतरीन ऑफर और डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इस सेल की खास बात यह है की हर दिन आयोजित की जाने वाली फ्लैश सेल में आप शाओमी के प्रॉडक्ट्स को मात्र 1 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। शाओमी अपने इस सेल को आज शाम 4 बजे से शुरू करेगी और इसमें सबसे पहले Poco F1 स्मार्टफोन को सेल पर रखा जाएगा। आपको बता दें पोको एफ1 स्मार्टफोन भारत में इस वक्त 20,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। इस सेल में Poco F1 के साथ साथ कस्टमर्स को होम सिक्योरिटी कैमरा 360° भी मात्र 1 रूपये में खरीदने का मौक़ा मिलेगा। Xiaomi Diwali Sale के ऑफर   Redmi 6A का 2 जीबी रैम/16 जीबी वेरिएंट 1,000 रुपये की छूट के साथ 5,999 रुपये में मिलेगा।  2,000 रुपये की छूट के बाद Redmi 6 Pro 10,999 रुपये में बेचा जा रहा है।...

20,000 रु से कम कीमत वाले ये बेस्ट स्मार्टफ़ोन, इस दिवाली बन सकते है आपकी पहली पसंद

Image
भारत में फेस्टिव सीजन में लोग खुशियां मानाने के साथ अपने पुराने पुरानी चीजों को विदा कह, नयी चीजें खरीदते हैं। लोगों के इस मिज़ाज को जानते हुए फ्लिपकार्ट, अमेज़न इंडिया जैसी भारतीय ई-कॉमर्स कंपनियां इस सीजन में अपने कुछ स्मार्टफ़ोन पर मनपसंद और आकर्षक ऑफर लेकर आती रहती है। तो अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में आपने पुराने फोन को रिटायर कर नया फोन लेना चाहते हैं तो आप के लिए ये जानना बहुत ज़रूरी है के कई कंपनियां अच्छे फीचर वाले फोन पर भारी छूट और Attractive ऑफर दे रही हैं। तो आईये जानते है उन स्मार्टफ़ोन के बारे में जो आपकी दीवाली को धमाकेदार बनाने के आएगी काम, तो आईए जानते है के आप 20,000 रुपए के बजट में कौन कौन सा स्मार्टफ़ोन खरीद सकते हैं। Realme 2 Pro ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी ने Realme 2 का प्रो-वर्जन सितंबर में पेश किया है। इस फ़ोन में आपको  ब्यूटीफुल टियरड्रॉप नॉच डिस्पले, पावरफुल मिड-रेंज क्वालकॉम 660 चिपसेट जैसी खूबियां मिलेगी।  Realme 2 Pro के बेस वैरिएंट 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की शुरुआती कीमत 13,990 रुपए है।  6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाला दूसरा वेरि...

Xiaomi की दिवाली सेल में 1 रुपये में बिकेंगे शाओमी प्रोडक्ट, सेल 23 अक्टूबर से शुरू

Image
चीन की स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi कई आकर्षक ऑफर्स के साथ दिवाली सेल लेकर आ रही है।  शाओमी का यह दिवाली सेल कल से यानी कि 23 अक्टूबर से शुरू होगा। 23 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक चलने वाले Diwali with Mi सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन्स, स्मार्ट टीवी, हेडफोन्स, पावरबैंक्स एवं शाओमी के दुसरे प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। ऑनलाइन के अलावा Xiaomi की 'दिवाली सेल' ऑफलाइन स्टोर्स पर भी 7 नवंबर तक चलेगी। Redmi Note 5 Pro, Redmi Y2 और Mi A2 पर मिलने वाले ऑफर्स ऑफर्स की बात करें, तो शाओमी रेडमी नोट5 प्रो का 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरियंट 12,999 रुपये और 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 14,999 रुपये में मिलेगा। Redmi Y2 को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा, जबकि इसकी एमआरपी 12,999 रुपये है।  Mi.com पर Xiaomi Mi A2 को 14,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसके साथ ही आप शाओमी के स्मार्ट टीवी को  21,999 रुपये की आकर्षक कीमत में खरीद सकते हैं। शाओमी की दिवाली में और क्या है खास शाओमी दिवाली सेल में कुछ खास ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं जिसमें यूजर्स को...

Google भारत में खोलेगा Exclusive eStore यहाँ प्रोडक्ट डिस्प्ले किए जाएंगे

Image
इंडिया में वर्चुअल रिटेल और इ-कॉमर्स की बढ़ती हुई पॉपुलैरिटी को देखते हुए Google भी लोगों को लुभाने की योजना बना रहा है। दुनिया की टॉप सर्च इंजन के पास प्रीमियम प्रोडक्ट है, और कंपनी ने जल्द ही ऑनलाइन स्टोर खोलने का एलान किया है। Google के इस वर्चुअल स्टोर में पिक्सल स्मार्टफ़ोन, क्रोमकास्ट और दूसरे कई गूगल ब्रांडेड प्रोडक्ट के बारे में कस्टमर को जानकारीयां मिलेगी लेकिन Google इन प्रोडक्ट्स को सीधे नहीं बेचेगा और ऐसा बहुत सारी कंपनियां कर रही हैं। ऐसा लगता है कि Google मुख्य रूप से कस्टमर डेटा और यूजर Behavior की बड़ी क्वांटिटी में दिलचस्पी रखता है। Google अपने ब्रांडेड प्रोडक्ट को हाइलाइट और Advertise करने के लिए एक डेडिकेटेड वेबसाइट की योजना बना रहा है। ई-कॉमर्स मार्केट का एक अभिन्न अंग होने के बावजूद, Google वेबसाइट कोई व्यापार या बिक्री नहीं करेगी। ये एक विंडो की तरह होगा, जहां यूजर पिक्सल ब्रांड के स्मार्टफ़ोन, क्रोमकास्ट, गूगल होम स्पीकर, डेड्रीम प्रोडक्ट और यहां तक की गूगल के अपने वर्चुअल रियालिटी हैंडसेट जैसे गूगल के खास प्रोडक्ट से जुड़ी जानकारियां ...

YouTube ने Miniplayer Button को सभी यूजर के लिए किया Roll-Out

Image
YouTube ने ऑफिसियल तौर पर YouTube  Miniplayer Button की घोषणा कर दी है। बीते कुछ वक्त में YouTube में कई नए फीचर्स जोड़े गए और अब इसमें एक और नया फीचर आया है, जो बड़े काम का है।यूट्यूब अब दुनिया भर के सभी डेस्कटॉप यूजर के लिए मिनीप्लेयर बटन Roll-Out कर रहा है। यह बटन यूजर को विडियो देखते वक़्त स्क्रीन के नीचे एक छोटी विंडो में वीडियो को Collapse करने की अनुमति देगा। इस फीचर की खास बात यह है कि इस पर टैप करने से वीडियो साइड में प्ले हो जाएगी। इसकी मदद से यूजर्स विडियो को साइड में देख सकते हैं और साथ ही YouTube पे दूसरा कुछ सर्च भी कर कर सकते हैं। यह छोटा वीडियो प्लेयर Pause, Seek, Play, और Next या Previous बटन के साथ है। बटन सभी कंट्रोल के साथ YouTube पर वीडियो प्लेयर पर निचले हिस्से में पाया पाया जायेगा। इस साल मार्च में इस फीचर को पहली बार टेस्टिंग में देखा गया था। इस फीचर को डिसएबल करने का कोई आप्शन नहीं है। मिनीप्लेयर बटन को वीडियो प्लेयर में Theatre Mode और Settings Button के बीच में डाला गया है। इस पर क्लिक करने से वीडियो को मिन...