Samsung अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को अगले महीने कर सकता है लॉन्च
दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग जल्द ही अपने फ्लैक्सिबल स्क्रीन वाले Galaxy X स्मार्टफोन को जल्द ही मार्केट में लॉन्च कर सकता है। सैमसंग अपने इस स्मार्ट फ़ोन को लेकर काफी चर्चे में है, सैमसंग के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को इस साल नवंबर में होने वाली San Francisco Developers Conference में पेश किया जाने की बात कही जा रही है।
Samsung Developer Conference का आयोजन कैलिफ़ोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में होने की खबर है। कंपनी के Samsung Mobile ट्विटर हैंडल से जरी किए गए टीजर वीडियो में “Where Now Meets Next” लिखकर इस बात की और इशारा किया गया है कि अगले महीने कंपनी के पहले फोल्डेबल फोन से पर्दा उठने वाला है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक़ फोल्डेबल स्मार्टफोन का कोडनेम “Winner” है और ये डिवाइस 7 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसे आसानी से फोल्ड किया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सैमसंग ब्रांड का यह फोन Galaxy X होगा और इसकी कीमत 1,850 डॉलर (लगभग 1,36,500 रुपये) हो सकती है। फ़िलहाल इस फ़ोन से रिलेटेड कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई है, कहा जा रहा है के सैमसंग डेवलेपर कॉन्फ्रेंस 2018 के दौरान केवल फोल्डेबल फोन की झलक देखने को मिलेगी। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी अगले साल इस डिवाइस को लॉन्च करेगी।
