Xiaomi Poco F1 आज से ऑफलाइन स्टोर पे मिलेगा
Xiaomi के सब ब्रांड पोको ने अगस्त में अपना पहला फ़ोन Poco F1 को भारत में लॉन्च किया था। और आप आज से POCO F1 को ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते है। अभी तक ये Phone कंपनी और फ्लिप्कार्ट की ऑफिसियल साईट पे बेचीं जा रही थी। लेकिन आज यानि 13 OCT से ये फ़ोन ऑफलाइन होम स्टोर पे अवेलेबल होगा। और 17 अक्टूबर से ये फ़ोन ऑफलाइन पार्टनर स्टोर पे भी मिलने लगेगा।
Xiaomi Poco F1 के वैरिएंट और क़ीमत
Poco F1 के तीन इनबिल्ट स्टोरेज आप्शन है:-- Poco F1 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की क़ीमत 20,999 रुपये होगी।
- 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत 23,999 रुपये होगी।
- वही फ़ोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 28,999 रुपये में बेचा जाएगा।
- Poco F1 के आर्मर्ड एडिशन की कीमत 29,999 रुपये है।
Xiaomi Poco F1 स्पेसिफिकेशन
- Xiaomi Poco F1 एंड्राइड 8.1 ओरियो पर चलता है और ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है।
- इस फ़ोन में 6.186.18 इंच का डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है।
- फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।
- सेल्फी के लिए 20 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वही रियर में LED फ़्लैश के साथ 12 MP का सोनी सेंसर और 5 MP के साथ सैमसंग सेंसर के दो कैमरे दिए गए है।
- स्टोरेज के तीन आप्शन हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। हाइब्रिड सिम स्लॉट की मदद से यूज़र स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
- नेक्टिविटी फीचर में 4जी+, वीओेएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया हैं।
- फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3 को सपोर्ट करती है।
