WhatsApp में आया Bug, Video Call से हो रहा अकाउंट हैक


पिछले कुछ दिनों से Facebook पे खतरे मंडरा रहे है, कुछ दिन पहले 5 करोड़ यूजर्स की पर्सनल  जानकारी से छेड़छाड़ के बाद अब वॉट्सऐप पर हैकर्स का खतरा मंडरा रहा है। एक रिपोर्ट  मुताबिक़ WhatsApp में एक Bug पाया गया है जो Hackers को आने वाले विडियो call का जवाब देने पे यूजर के अकाउंट को एक्सेस करने का मौक़ा दे रहा है। यह बग यूजर द्वारा आए हुए विडियो कॉल को रिसीव करने पे काम करता है। अगर आपको भी इसी तरह की कोई कॉल आ रही है तो सावधान हो जाएँ ऐसा हो सकता है के शायद आपका अकाउंट भी हैक हो जाए

ऑनलाइन पोस्ट किए हुए एक टेक्निकल Disclosure रिपोर्ट के मुताबिक़ इस बग ने एंड्राइड और Apple डिवाइस को सबसे पहले अगस्त के महीने में एफेक्ट किया था जिसे फेसबुक ने अक्टूबर में ठीक भी कर दिया था। फेसबुक की तरफ से फिलहाल इस मामले को लेकर कोई कमेंट नहीं की गई है। हालांकि, यह नहीं कहा जा सकता कि बग फिक्स होने से पहले हैकर्स ने इसका कोई गलत फायदा उठाया है या नहीं।

इस बग का पता लगाने वाले रिसर्चर ट्रैविस ऑर्मेंडी ने ट्विटर पर लिखा,'यह एक बड़ी बात है। महज एक कॉल से आपका वॉट्सऐप हैक हो सकता है।' आपको बता दें कि पिछले साल सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक की सुरक्षा खामियों को लेकर काफी आलोचना हुई थी। हाल ही में कंपनी के 5 करोड़ अकाउंट की सुरक्षा खतरे में होने की बात सामने आई, है जिसके बाद कंपनी को अपना View As फीचर हटान पर गया  है।

Popular posts from this blog

Internet पे पैसे कमाने के 5 Genuine तरीक़े

Vivo X23 Star Edition हुआ लॉन्च, जानें क्या है इसमें खास

8 जीबी रैम और दो Display के साथ Nubia X हुआ लॉन्च