Truecaller में Call कैसे रिकॉर्ड करें
दोस्तों कई बार हमें अपने फ़ोन call को रिकॉर्ड करने की ज़रुरत होती है , लेकिन कुछ स्मार्टफ़ोन ऐसे भी होते है जिसमे कॉल रिकॉर्ड फीचर नहीं होते है तो ऐसे में हमें अपने किसी ज़रूरी call को रिकॉर्ड करने में परेशानी होती है । लेकिन दोस्तों आप की इस परेशानी का हल अब Truecaller ले कर आ गया है, हाल में ही Truecaller ने अपने एंड्राइड यूजर के लिए इन-ऐप कॉल रिकॉर्ड फीचर ऐड किया है जिसकी मदद से आप अपने फ़ोन कॉल को रिकॉर्ड कर सकते है। तो आईए देखते है के Truecaller की मदद से कॉल को कैसे रिकॉर्ड करें:-
इस तरह Truecaller से करें कॉल रिकार्डिंग
- आपको अपने फ़ोन में Truecaller ऐप का लेटेस्ट अपडेट वर्जन 9.13.7 या इससे ऊपर इंस्टॉल करन होगा।
- उसके बाद आप अपने लॉग इन ID से लॉग इन हो।
- अगर आपका अकाउंट पहले से नहीं है तो आप Truecaller पे नया ID बनाए।
- Truecaller के होम स्क्रीन पर जाएं और बायीं तरफ दिए गए हैमबर्गर मैन्यु पर टैप करें
- कॉल रिकार्डिंग का फीचर दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
- अगर आप प्रीमियम यूजर नहीं है तो आपको हैमबर्गर ऑप्शन पर टैप करते ही आपको स्टार्ट ट्रायल का विकल्प दिखाई देगा। इसके बाद आपको टर्म ऑफ यूसेज और रिकार्डिंग के परमिशन को सेलेक्ट करन होगा ।सभी कॉल रिकॉर्डिंग फोन के इंटर्नल स्टोरेज में सेव की जाती है और उन्हें फाइल मेनेजर का यूज करके देखा या सुना जा सकता है।
- इसके बाद आपको अगले स्क्रीन पर व्यू रिकार्डिंग सेटिंग्स पर टैप करना होगा। इसके लिए आप ऑटो या मैनुअल मोड्स में से किसी एक को सेलेक्ट करें। जब आप ऑटो मोड सेलेक्ट करते हैं तो कोई भी कॉल अपने आप रिकार्ड हो जाएगा। वहीं, अगर आपने मैनुअल मोड को सेलेक्ट किया हैं तो आपके स्क्रीन पर कॉल रिकार्डिंग का छोटा सा बटन दिखाई देगा, जिसे आप कॉल के दौरान सेलेक्ट कर सकते हैं।
आपको बता दें के Truecaller का ये फीचर पेड है यदि आप प्रीमियम मेंबरशिप में इंटरेस्ट रखते हैं तो 49 रुपये प्रति महिना या 449 रुपये प्रति साल का पेमेंट कर सकते हैं। यूजर्स को इस फीचर के लिए 14-दिन का टेस्ट सब्सक्रिप्शन मिलता है। टेस्ट के बाद आपको इस सर्विस के लिए पेमेंट करना होग्गा।


