Samsung का 4 रियर कैमरे वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन फ़ोन Galaxy A9 हुआ लॉन्च
Samsung ने Galaxy A9 (2018) को लंबे समय के बाद कुआला लुमपुर, मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। इस फ़ोन को खास तौर पे खासतौर पर फटॉग्रफी के लिए बनाया गया है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत है चार कैमरों वाला रियर कैमरा सेटअप, इसमें दी गई 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज, और इनफिनिटी डिस्प्ले।
Samsung Galaxy A9 (2018) कीमत
- Samsung Galaxy A9 (2018) की कीमत 599 यूरो (करीब 51,300 रुपये) और 549 ग्रेट बिट्रेन पाउंड (करीब 53,700 रुपये) है।
- गैलेक्सी ए9 नवंबर से चुनिंदा मार्केट्स में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
- फोन कैवियर ब्लैक, लैमनेड ब्लू और बबलगम पिंक कलर में उपलब्ध होगा।
- सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई और ना ही इसकी भारतीय कीमत का खुलासा हुआ।
Samsung Galaxy A9 (2018) स्पेसिफिकेशन
- सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।
- यह फोन स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है।
- हैंडसेट में 6 जीबी रैम व 8 जीबी रैम का विकल्प मिलेगा।
- स्टोरेज 128 जीबी है और इसे 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
- फोन एंड्रॉइड 8.0 ऑरियो पर काम करेगा।
- फोन f/1.7 अपर्चर के साथ 24 MP का सेंसर, f/2.4 अपर्चर के साथ 10 MP का सेंसर, 2x ऑप्टिकल जूम सेंसर और डेप्थ सेंसर के साथ 5 MP का सेंसर और आखिरी में f/2.4 अपर्चर के साथ 8 MP का सेंसर से लैस है।
- इस फ़ोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- फोन फेस अनलॉक, बिक्सबी असिस्टेंट और सैमसंग पे के साथ आता है।
- कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी, जीपीएस, ग्लोनास जैसे फीचर्स हैं।
- हैंडसेट में 3800 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।