Nokia 8110 4G 'Banana' फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
HMD Global ने आज भारत में Nokia 8110 4G 'Banana' फोन के साथ Nokia 3.1 Plus को भी लॉन्च कर दिया है। नोकिया 8110 4G फीचर फोन को 5999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है, और नोकिया 3.1 प्लस के 3GB रैम और 32GB मॉडल को 11499 रुपये में पेच किया गया है। फोन 19 अक्टूबर से ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
नोकिया 8110 फीचर फोन की सबसे अहम खासियत है कि यह 'बनाना' शेप में कर्व्ड लुक के साथ आता है और इसका डिज़ाइन स्लाइडर है। Jio Phone की तरह Nokia 8110 4G फोन भी काई ओएस पर चलता है। काई ऑपरेटिंग सिस्टम पर WhatsApp, YouTube और अन्य गूगल ऐप्स को आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।
Nokia 8110 4G Banana Phone की भारत में कीमत और उपलब्धता
- नोकिया 8110 4जी स्मार्टफोन की कीमत भारत में 5,999 रुपये है।
- यह हैंडसेट येलो और ब्लैक रंग में बेचा जाएगा।
- अक्टूबर से फोन को ऑफलाइन और ऑनलाइन नोकिया पार्ट्नर रिटेलर से खरीदा जा सकेगा।
- एचएमडी ग्लोबल ने Reliance Jio के साथ हाथ मिलाया है जिस की वजह से यूजर को 544 जीबी 4जी डेटा मिलेगा।
नोकिया 8110 4G स्पेसिफिकेशन्स
- नोकिया 8110 4जी में 2.45 इंच QVGA स्क्रीन है।
- Nokia 8110 4G बनाना फोन KaiOS पर चलेगा।
- फोन को स्लाइडर कवर के साथ पेश किया गया है।
- फोन में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 205 चिपसेट के साथ 512 एमबी रैम है।
- स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
- इस फ़ोन में सेल्फी के लिए फ्रंट में कैमरा नहीं दिया गया है, और 4 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
- फ़ोन में 1500mAh बैटरी दी गयी है।
- फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस जैसे सपॉर्ट दिए गए हैं।
