Microsoft के Co-Founder Paul Allen का हुआ निधन, Cancer से हुई मौत
Microsoft Corp Co-Founder Paul Allen, जिन्होंने अपने स्कूल के फ्रेंड Bill Gates को Harvard University को ड्राप कर के दुनिया की सबसे बरी सॉफ्टवेर कंपनी बनाने के लिए राज़ी किया था उनका निधन सोमवार को 65 साल की उम्र में हो गया है। ऐलन और गेट्स ने 1975 में माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प की स्थापना की थी।
Gates के साथ विवाद के बाद Allen ने 1983 में कंपनी को Corporate Juggernaut बनने से पहले छोर दिया था। लेकिन उनके Original पार्टनरशिप के शेयर ने उन्हें अपने बाक़ी जीवन और आर्ट, रॉक, म्यूजिक, स्पोर्ट्स टीम ब्रेन रिसर्च और रियल स्टेट पर अरबो डोलर खर्च करने की अनुमति दी।
एलन और बिल गेट्स की बनाई कंपनी माइक्रोसॉफ्ट दुनिया में बहुत सारे बदलाव लेकर आई। दोनों एक इंस्टीट्यूट में साथ पढ़ते थे, जहां से उन्हें अपनी कंपनी शुरू करने का खयाल आया। जब पॉल 22 साल के थे और गेट्स 19 साल के तब उन्होंने माइक्रो-सॉफ्ट कंपनी की नीव डाली थी।
खेलों में खासी दिलचस्पी रखने वाले ऐलन पोर्टलैंड ट्रेल ब्लेजर्स और सिऐटल सीहॉक्स के मालिक थे। पॉल एलन ने एक नहीं बल्कि कई कंपनियों की स्थापना की। इसमें Vulcan Inc. नाम की कंपनी शामिल है जो कई फील्ड में निवेश करती है। उन्होंने कई साइंस इंस्टीट्यूट भी खोले, जिसमें से Allen Institute for Brain Science, Allen Institute for Cell Science और Allen Institute for Artificial Intelligence पॉपुलर हैं। इसके अलावा उन्हें टेक्नोलॉजी, मीडिया, स्पोर्ट्स और स्पेस साइंस में भी बहुत रुचि थी। वे Mojave Aerospace Ventures के Co-Founder थे।
पॉल एलन ने साइंस, एजुकेशन और वाइल्ड लाइफ कंजरवेशन के लिए अपनी पूरी जिंदगी में दो अरब डॉलर से ज्यादा दान किया। 2010 में उन्होंने तय किया था कि उनकी मृत्यु के बाद उनकी कुल दौलत का एक बड़ा हिस्सा चैरिटी में दे दिया जाएगा।
