टॉप मोस्ट Internet Terms जो आपको पता होने चाहए !



इन्टरनेट टर्म्स -इंटरनेट कंप्यूटर नेटवर्क का एक विशाल इंटरकनेक्शन है जिसमें लाखों कंप्यूटिंग डिवाइस शामिल हैं। डेस्कटॉप Computer, मेनफ़्रेम, Smartphones, टेबलेट्स, जीपीएस यूनिट्स, विडिओ गेम कंसोल और स्मार्ट डिवाइस ये सब इन्टरनेट से कनेक्ट होते है| कोई भी आर्गेनाईजेशन इन्टरनेट का मालिक नहीं होता है या फिर उसे कंट्रोल नहीं करता है|


वर्ल्ड वाइड वेब या फिर सिम्पली वेब वो स्पेस है जहाँ इन्टरनेट यूज़र को डिजिटल कंटेंट सर्व किया जाता है| वेब पे इन्टरनेट पे बहुत Popular कंटेंट होते है| एक शरुआती आदमी के लिए जो इन्टरनेट और वर्ल्ड वाइड वेब को समझने की कोशिश कर रहा हो उसके लिए बेसिक इन्टरनेट टर्म्स को समझना ज़रूरी होता है| तो आएये जानते कुछ टॉप इन्टरनेट टर्म्स के बारे में|

निचे हमने कुछ बेसिक इन्टरनेट टर्म्स के कॉन्सेप्ट्स को बताया है जो इन्टरनेट और websites के बारे में है जिसे एक बार समझ में आने के बाद वो आपको स्ट्रैट फॉरवर्ड लगने लगेगें|

ब्राउज़र 

ब्रौज़र इन्टरनेट टर्म्स में बहुत ही इम्पोर्टेन्ट टर्म है जिसे हमें जानना बहुत ज़रूरी है| नए और पुराने सभी तरह के यूज़र इन्टरनेट को यूज़ करने के लिए वेब ब्राउज़र Software का इस्तेमाल करते है जो आपके Computer और मोबाइल में खरीदने के टाइम से ही होता है| आप दुसरे ब्राउज़र को आप इन्टरनेट से  डाउनलोड भी कर सकते है|

ब्राउज़र एक फ्री Software पैकेज या मोबाइल एप्लीकेशन है जो आपको वेब पेजेज ग्राफ़िक्स और ज़्यादातर ऑनलाइन कंटेंट को देखने में मदद करता है| सब से पॉपुलर वेब ब्राउज़र में Chrome, Firefox, और Safari है इसके आलावा भी बहुत से दुसरे ब्राउज़र है जिनका यूज़ हम कर सकते है|

Browser software को स्पेसिफिकली html और xml कोड को human readable फॉर्म में कन्वर्ट करने के लिए बनाया गया है| ब्राउज़र वेब पेज को डिस्प्ले करता है| हर वेब पेज का अपना एक यूनिक एड्रेस होता है जिसे URL कहते है|

Webpage

 इन्टरनेट टर्म्स की लिस्ट में वेब पेज भी बहुत इम्पोर्टेन्ट पोजीशन रखता है|जब आप इन्टरनेट पे हो और आपके अपने ब्राउज़र में जो दीखता है वो webpage होता है|वेब पेज को मैगज़ीन का एक पेज समझ सकते है| आप टेक्स्ट, फोटो, विडियो, डायग्राम,लिनक्स advertisement और भी बहुत कुछ वेब पेज पे देख सकते है|

आप किसी स्पेसिफिक एरिया पे जा कर क्लिक कर सकते है किसी पेज के इनफार्मेशन को expand करने या फिर किसी रिलेटेड पेज पे जाने के लिए| बहुत सरे रिलेटेड वेब पेजेज़ मिल कर एक वेबसाइट बनाते है|

Homepage

Homepage किसी भी साईट का main या index पेज होता है|जब कभी हम किसी साईट को खोलते है तो हमारे सामने सबसे पहले उस साईट का home पेज ही खुलता है|

URL 

uniform resource locators-URL- इन्टरनेट पेजेज और फाइल का वेब ब्रौज़र एड्रेस है| URL की मदद से आप अपने वेब ब्रौज़र के लिए स्पेसिफिक पेजेज़ और फाइल्स को ढूंढ और बुक मार्क कर सकते है| URL हमारे चारो तरफ मिल सकता है| ये किसी बिज़नेस कार्ड के निचे भी लिखा हो सकता है| URL का format इस तरह का हो है|

https://www.billli4you.com

जिससे हम शोर्ट कर के इस तरह लिख सकते है|

www.billli4you.com

कभी कभी ये लम्बे और complicated होते है| लेकिन ये रूल्स को फॉलो करते है|

किसी पेज को address करने के लिए URL तीन पार्ट को कन्टेन करता है|

  • Protocol वो पार्ट है जो //: से एंड होता है| बहुत सारे वेब पेजेज़ http या https प्रोटोकॉल का यूज़ करते है| पर इनके अलावा भी बहुत से और प्रोटोकॉल है|

  • Host और टॉप लेवल डोमेन जो के ज्यादा तर .com, .in, .net, .edu, .org पे ख़त्म होता है|इन सब के अलावा बहुत से और है जो ऑफिशियली recognized है|

  • खुद Filename और पेज name.

HTTP और  HTTPS 

HTTP का फुल फॉर्म है Hyper Text Transfer Protocol डेटा कम्युनिकेशन का वेब पेजेज़ स्टैण्डर्ड | जब कभी भी वेब पेज में ये होता है तो वेब पेज में प्रीफिक्स, टेक्स्ट, लिनक्स और पिक्चर को ठीक से काम करना चाहए|

HTTPS का फुल फॉर्म है Hyper Text Transfer Protocol Secure. यह बताता है के आपका वेब पेज आपकी पर्सनल इनफार्मेशन और पासवर्ड को दूसरों से छुपाने के लिए एक स्पेशल encryption का यूज़ करता है|जब भी आप अपने ऑनलाइन बैंक खाते या शॉपिंग साइट पर लॉग इन करते हैं जिसमें आप क्रेडिट कार्ड की जानकारी दर्ज करते हैं, तो सिक्यूरिटी के लिए यूआरएल में आपको  "https" देखेंगें|

HTML और XML

HTML Hyper Text Markup लैंग्वेज  वेब पेज को program करने का एक लैंग्वेज है| HTML हमारे वेब ब्राउजर को एक स्पेसिफिक फैशन में टेक्स्ट और ग्राफिक्स प्रदर्शित करने का आदेश देता है। शरुआती इन्टरनेट यूज़र को वेब पेजेज़ को ब्राउज़ करने के लिए HTML कोडिंग का जानना ज़रूरत नहीं है|

XML Xtensible Markup Language है| इसे HTML का कजिन कह सकते है| यह catloging और वेब पेज के टेक्स्ट कंटेंट के डेटाबसिंग पे focus करता है|

XHTML HTML और XML का कॉम्बिनेशन है|

IP Address 

हमारा computer और हर डिवाइस जो इन्टरनेट से जुरा होता है उसे एक  आइडेंटिफिकेशन के लिए एक एड्रेस असाइन किया जाता है उसे IP एड्रेस कहटते है| ज्यादा तर केसेस में IP एड्रेस automatically असाइन किये जाते है| बेगिन्नेर्स को IP address असाइन करने की ज़रुरत नहीं है| IP एड्रेस कुछ इस तरह का दीखता है|

103.201.124.164

ट्रैकिंग purpose के लिए हर computer, सेल phone या मोबाइल जो इन्टरनेट को एक्सेस करता है उस में IP एड्रेस होता है| असाइन IP एड्रेस परमानेंटली हो सकता है या फिर occasionally चेंज हो सकता है| लेकिन ये हमेशा एक यूनिक आइडेंटिफायर की तरह काम करता है|

जब भी आप ब्राउज़ करते हैं, जब भी आप कोई ईमेल या तत्काल मेसेज भेजते हैं, और जब भी आप कोई फ़ाइल डाउनलोड करते हैं, तो आपका IP एड्रेस जवाबदेही और ट्रेसिबिलिटी को लागू करने के लिए ऑटोमोबाइल लाइसेंस प्लेट के लिए काम करता है|

ISP

ISP INTERNET SERVICE PROVIDERS आपको इन्टरनेट तक पहुंचने के लिए इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर की ज़रूरत पड़ेगी|आप अपने स्कूल लाइब्रेरी और work प्लेस पे फ्री ISP को एक्सेस कर सकते है| ISP कोई कंपनी या गवर्नमेंट आर्गेनाइजेशन हो सकता है जो आपको वास्ट इन्टरनेट से जोड़ता है|

ISP मुख्तलिफ प्राइस पे मुख्तलिफ सर्विसेज प्रोवाइड करती है| जैसे के वेब पेज एक्सेस, ईमेल, वेब पेज होस्टिंग और भी बहुत कुछ| बहुत सरे ISP बहुत सारे इन्टरनेट स्पीड डिफरेंट मंथली प्रीसेस पे प्रोवाइड करते है| आप बहुत अच्छे स्पीड के लिए ज्यादा महंगा पैकेज चूज़ कर सटे है|

ROUTER

ROUTER या राऊटर मॉडेम एक एक हार्डवेयर डिवाइस है| जो आपके आईएसपी से आपके घर या व्यापार में आने वाले नेटवर्क सिग्नल के लिए ट्राफिक पुलिस के रूप में काम करता है। ROUTER वायर्ड या वायरलेस या फिर दोनों हो सकता है|आपका राउटर हैकर्स के खिलाफ प्रोटेक्शन  प्रोवाइड करता है और स्पेसिफिक कंप्यूटर, डिवाइस, स्ट्रीमिंग डिवाइस या प्रिंटर को कंटेंट प्रोवाइड करता है|

EMAIL

ईमेल एक इलेक्ट्रॉनिक मेल है|यह एक स्क्रीन से दूसरे स्क्रीन पर टाइप लिए गयेमेसेज को भेजना और हासिल करना है| ईमेल को उसुअल्ल्य वेब मेल सर्विसेज के द्वारा हैंडल किया जाता है| जैसे की जीमेल या yahoo मेल|

Beginners एक ईमेल address बनाकर शुरू कर सकते हैं जो वे अपने परिवार और दोस्तों को दे सकते हैं|हालांकि, आप एक address या ईमेल सेवा तक ही सीमित नहीं है| आप ऑनलाइन शॉपिंग, व्यवसाय या सोशल नेटवर्किंग के लिए दुसरे ईमेलएड्रेस जोड़ सकते हैं।

Social media

सोशल मीडिया ऑनलाइन टूल का एक ब्रॉड टर्म है जो किसी भी यूजर को दुसरे हजारो यूज़र के साथ जोड़ने का काम करता है| फेसबुक और ट्वीटर उनमे सबसे बड़े सोशल नेटवर्किंग साईट है| दुसरे popular साइट्स जैसे google+, youtube, instagram, pintrest etc

सोशल मीडिया साईट लोगों को फ्री अकाउंट साईट प्रोवाइड करते है| इंटरनेट से रिलेटेड सभी चीजों के साथ, जब आप इन साइटों के लिए साइन अप करते हैं तो अपनी पर्सनल इनफार्मेशन  की रक्षा की जाती| यहाँ पे अक्सर आपको आप्शन दिया जाता है के आप अपना इनफार्मेशन किन लोगों के साथ प्राइवेट रख सकते है|

Upload

अपने computer से दुसरे computer पे डेटा को ट्रान्सफर करने को अपलोड कहते है|

Download

किसी दुसरे computer से अपने computer पे डेटा को ट्रान्सफर करने को डाउनलोड कहते है|

Server

Server  सॉफ्टवेयर program के साथ एक computer है जिसे यूजर को उसी computer या फिर दूसरे computer पे वेब पेज को सर्वे करने के लिए सेट उप किया गया है| Server computer को server सॉफ्टवेयर के साथ कपल किया जाता है| जो के क्लाइंट computer के इन्क्वारी को देखता है|

DNS

DNS domain name system एक  सिस्टम है जिसमें हम किसी भी वेबसाइट का नाम असाइन करते है| हम देखते है के इन्टरनेट पे करोरो वेबसाइट है और उनका नाम भी अलग है ये सरे नाम जो हम अपने वेबसाइट को देते है DNS के थ्रू ही देते है| डोमेन name से ही यूजर किसी भी वेबसाइट को एक्सेस करता है|example के लिए आप देखे www.billi4you.com यहाँ पे billi4you  हमारे वेबसाइट का डोमेन name है| इसी की मदद से यूजर हम तक पहुँचते है|

हमें किसी भी वेबसाइट के IP एड्रेस को यद् रख पाना मुश्किल होता है| बस इसी वजह से हम डोमेन Name का यूज़ करते है|

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है के इस आर्टिकल से आपको बहुत सरे इन्टरनेट टर्म्स का पता चल गया होगा| जो हमारे सामने वेब ब्रौसिंग के वक़्त अक्सर आते रहते है|

Popular posts from this blog

जाने क्या है Microsoft का नया Application

अब बनाए खुद का WhatsApp स्टीकर