HMD आज लॉन्च करेगी Nokia का नया Smartphone
HMD Global के अजय मेहता आज नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान भारत में नए नोकिया स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने वाले है। इस साल कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो को बड़ी तेजी से फैलाया है। इस इवेंट में आज कंपनी कम से कम एक फोन और जोड़ने वाली है। इस साल कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो को बड़ी तेजी से फैलाया है। उम्मीद हैं कि इवेंट के दौरान Nokia 7.1 Plus को लॉन्च किया जा सकता है। या फिर यह फोन नोकिया 3.1 प्लस हो सकता है। इवेंट की शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी। लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग Nokia Mobile India के Facebook पेज पर होगी। इवेंटे के दौरान Nokia 7.1 की कीमत और उपलब्धता से भी पर्दा उठाया जा सकता है।
नोकिया मोबाइल इंडिया के टीज के मुताबिक़
- नोकिया मोबाइल इंडिया में पोर्ट्रेट मोड सपोर्ट कर सकता है।
- इससे पहले सामने आने वाली टीजर में बड़ा डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ का भी संकेत मिला था।
- यह स्मार्टफोन 6.18 इंच का फुल एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) टीएफटी डिस्पले और 18.7:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आ सकता है।
- नोकिया 7.1 प्लस में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर हो सकता है।
- यह दो वेरिएंट 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज में आ सकता हैं।
- 20 MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है और दो रियर कैमरे, 13 MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP का सेकेंडरी सेंसर हो सकता है।
- पावर बैकअप के लिए 3,400 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
- नोकिया 7.1 प्लस को सिल्वर शेड और ब्राउनिश शेड में लॉन्च किया जा सकता है।
- नोकिया 7.1 प्लस में डिस्प्ले नॉच, वर्टिकल डुअल रियर कैमरा, सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया, तो आप वीडियो Tutorial के लिए हमारे YouTube Channel को Subscribe करें। आप हमें Twitter और Facebook पर भी फॉलो कर सकते हैं।
