Google Plus से 5 लाख यूजर्स का डाटा हुआ लीक, बंद होगी Service


गूगल ने यूजर द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले अपने सोशल नेटवर्क गूगल+ को बंद करने की सोमवार को घोषणा की। गूगल ने कहा है कि इस सोशल नेटवर्किंग साइट को बंद करने से पहले उसने उस बग को ठीक कर लिया था, जिसकी वजह से पांच लाख लोगों के अकाउंट में पर्सनल डेटा Compromoze हो गई थी। गूगल की ओर से जानकारी दी गई  कि यूजर्स के नाम, ई-मेल एड्रेस, व्यवसाय, जेंडर और उम्र की जानकारी लीक हुई है।

गौर करने वाली बात ये है के गूगल ने 5 लाख यूजर्स के डेटा हैक होने के बाद गूगल प्लस को बंद करने का ऐलान किया है। भारत में अभी भी लोग बड़े पैमाने पर गूगल प्लस का यूज़ करते हैं। हालांकि गूगल ने अपने ब्लॉग में इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि किसी भी यूजर के डाटा के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।

गूगल के एक अधिकारी ने गूगल प्लस को बंद करने की वजह बताते हुए कहा कि गूगल प्लस को बनाने से लेकर मैनेज करने में काफी चुनौतियां थी जिसे यूजर के आशा के मुताबिक़ तैयार किया गया था, लेकिन इसका कम इस्तेमाल किया जाता था। यही इसके बंद होने की वजह है। वहीं गूगल ने सोमवार को गूगल प्ले-स्टोर के लिए नई पॉलिसी का ऐलान किया जिसके तहत अब कोई भी ऐप किसी यूजर्स के मैसेज और कॉलिंग का एक्सेस नहीं ले पाएंगे। अब यूजर्स यह निर्णय ले पाएंगे की वो कौन-सा डाटा एप्स के साथ शेयर करेंगे।

2011 में गूगल ने गूगल प्लस को फेसबुक की टक्कर में लांच किया था। उस समय फेसबुक के विज्ञापन पॉलिसी को ध्यान में रखते हुए ही गूगल ने जी प्लस को लांच किया था ताकि यूजर्स की एक्टिविटी के बेस पर उन्हें विज्ञापन दिखाया जाए। गूगल ने गूगल प्लस के लिए बकायदा फेसबुक के स्टेटस और न्यूज फीड फीचर को कॉपी भी किया था। गूगल ने अगस्त में ही गूगल प्लस का फ्री वर्जन बंद कर दिया है।

Popular posts from this blog

Vivo X23 Star Edition हुआ लॉन्च, जानें क्या है इसमें खास

Internet पे पैसे कमाने के 5 Genuine तरीक़े

खतरों की घंटी बजाती स्मार्ट फ़ोन की लत