Google Pixel 3, Pixel 3 XL का Pre-Order 9 अक्टूबर से शुरू
California Based Tech Giant Google अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफ़ोन Google Pixel 3 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। Company ने लॉन्च इवेंट को New York में 9 अक्टूबर के लिए Schedule किया है, जहाँ पे वो डिवाइस से पर्दा उठाएंगे। अब एक नया लीक सामने आ रहा है कि कंपनी 9 अक्टूबर को लॉन्च के तुरंत बाद अपने दोनों स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू करेगी।
Droid Life की रिपोर्ट के मुताबिक़ Google ने अपने कुछ Selected Customers को ईमेल भेज दिया है। Email से ये पता चला है के कंपनी अपने Smartphone Google Pixel 3 और Pixel 3 XL की Pre-Order 9 अक्टूबर से शुरू करने वाली है।
प्रीऑर्डर के अलावा, कंपनी ने मेल में कुछ और जानकारी दी है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है लेकिन ऐसा लगता है कि Tech Giant कुछ दुसरे गैजेट को भी Tease कर रहा है। ईमेल में, "9 अक्टूबर को बात करने के लिए हमारे पास बहुत कुछ होगा। Full Scope पाने के लिए, लाइवस्ट्रीम के ज़र्ये से बड़े Reveal तक पहंचे। Event के तुरंत बाद प्रीऑर्डर शुरू हो जाते हैं। "
इसके अलावा, Google ने यह भी Tease किया है कि नए पिक्सेल स्मार्टफोन तीन रंग के आप्शन में आएंगे। कंपनी ने एक GIF शेयर किया है जो Background में ग्रे लाइट के साथ तीन रंगों के ज़र्ये से डिजिट '3' दिखाता है। कंपनी के इस स्मार्टफोन को काले, सफेद और Mint रंग के आप्शन को लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके साथ-साथ, Google को इस Event में Home Mini और New Pixelbook के लॉन्च होने की भी उम्मीद है।
Google Pixel 3 और Pixel 3 XL स्पेसिफिकेशन
- Pixel 3 XL हैंडसेट स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64GB/128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ एंड्रॉयड पी के साथ आएगा।
- Pixel 3 के हार्डवेयर पिक्सल 3 एक्सएल वाले ही होंगे। लेकिन यह पिक्सल 3 एक्सएल जितना बड़ा नहीं होगा और कीमत भी कम होगी।
- Pixel 3 में 5.5 इंच का डिस्प्ले होगा और पिक्सल 3 एक्सएल की स्क्रीन 6.3 इंच की होगी।
- Pixel 3 का डाइमेंशन 145.6x68.2x7.9 मिलीमीटर होगा और Pixel 3 XL 158x76.6x7.9 मिलीमीटर डाइमेंशन के साथ आएगा।
- इसके अलावा नए पिक्सल मॉडल डिस्प्ले नॉच और एक रियर कैमरे के साथ आएंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस हैंडसेट में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट देगी।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया, तो आप वीडियो Tutorial के लिए हमारे YouTube Channel को Subscribe करें। आप हमें Twitter और Facebook पर भी फॉलो कर सकते हैं।