DCIM फोल्डर क्या है? हर फोटो DCIM में ही क्यों Save होता है



DCIM फोल्डर को आप सभी ने अपने Digital कैमरा वाले फ़ोन में ज़रूर देखा होगा आप ने देखा होगा के जब कभी भी आप कोई फोटो लेते है तो वो DCIM फोल्डर में ही जाकर सेव होता है। और आप ने बहुत बार ये भी देखा होगा के अगर आप इस DCIM नाम के फोल्डर को डिलीट भी कर देते है तो वो फिर से क्रिएट हो जाता है तो आज हम आपको DCIM फोल्डर के बारे बताएँगे के ये क्या होता है और इसका क्या यूज़ है:-


DCIM  "Digital Camera Images" का शोर्ट फॉर्म है, यह एक ऐसा फोल्डर है जिसे आटोमेटिक रूप से डिजिटल कैमरे द्वारा फ्लैश मेमोरी कार्ड पर बनाया जाता है। बहुत सारे डिजिटल कैमरा मैन्युफैक्चरर जैसे Canon, Nikon, and Olympus, और कुछ Cell फ़ोन  कैमरे द्वारा कैप्चर की गई तस्वीरों को स्टोर करने के लिए डीसीआईएम फ़ोल्डर का उपयोग करते हैं।

DCIM एक डिफ़ॉल्ट कैमरा डायरेक्टरी है जो Standard रूल को फॉलो करता है, और हर डिजिटल या स्मार्टफ़ोन कैमरा इस Standard रूल को फॉलो करता है के कोई भी फोटो या विडियो चाहे वो स्मार्ट फ़ोन से लिए गए हो या डिजिटल कैमरा किसी से भी क्लिक किया जाए वो SD कार्ड के  इस DCIM नाम के फोल्डर में ही सेव होगा ताकि कोई भी इन्सान या सॉफ्टवेर अगर इस फोटो को इम्पोर्ट या एक्सपोर्ट करना चाहे तो उसे इस फोल्डर को पहचानने में आसानी हो यही वजह है के DCIM नाम के फोल्डर को क्रिएट किया गया है।

जैसा के आप जानते है के DCIM एक डिफ़ॉल्ट डायरेक्टरी है इस लिए ये फोल्डर मेमोरी कार्ड या डिजिटल कैमरे के SD कार्ड में अपने आप ही क्रिएट हो जाता है। अगर आप उसे डिलीट भी कर देंगे तो आप देखेंगें के फिर से अपने आप ये फोल्डर क्रिएट हो जायेगा।

आपको ये फोल्डर अपने स्मार्ट फोन के फाइल मैनेजर में दिखने को मिल जायेगा। जब कभी भी आप अपने कैमरा के SD कार्ड या स्मार्ट फ़ोन को लैपटॉप में कनेक्ट करते है तो आपको DCIM नाम का फोल्डर दीखता है ये आपके फोटो को Organize रखता है ताकि आपको अपनी फोटो को ढूंडने में कोई परेशानी ना हो। अगर आपको अपने फोटो को लैपटॉप पे देखनी है तो आपको अपनी फोटो देखने के लिए इसी DCIM फोल्डर में जाना होगा यहाँ पे आपको आपके डिवाइस से कैप्चर की हुई सभी फोटो दिख जाएगी।

Popular posts from this blog

Internet पे पैसे कमाने के 5 Genuine तरीक़े

Vivo X23 Star Edition हुआ लॉन्च, जानें क्या है इसमें खास

8 जीबी रैम और दो Display के साथ Nubia X हुआ लॉन्च