Asus ZenFone Max Pro M1 का अपग्रेड हो सकता है 17 अक्टूबर को लॉन्च


Asus बुधवार को भारत में एक स्मार्टफ़ोन लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है। कंपनी ने स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए मीडिया इनवाइट भेजे हैं। इनवाइट में लिखे गए टेक्स्ट के मुताबिक, Asus अपने लेटेस्ट ज़ेनफोन को मार्केट में उतारेगी, दिवाली फेस्टिव सीजन केआस पास। हालांकि कंपनी ने इस हफ्ते लॉन्च होने वाले स्मार्टफ़ोन लॉन्च के बारे में अभी तक कोई डिटेल नहीं दिया है, लेकिन यह संभवत मिड बजट फ़ोन Asus ZenFone Max Pro M1 हो सकता है। Asus लॉन्च नयी दिल्ली में बुधवार को 12:30 Pm में लॉन्च होगा।

Asus ZenFone Max Pro M1 की क़ीमत 
  • ZenFone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है।
  • यह दाम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।
  • 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में ख़रीदा जा सकता है। 
  • 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 14,999 रुपये में ख़रीदा जा सकता है।
ZenFone Max Pro M1 हैंडसेट के लॉन्च होने के बाद मार्केट में Realme 2 Pro और Poco F1 जैसे स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं। ये भी कहा जा रहा है के अब असूस मिड-रेंज में 8 जीबी रैम वाला फोन लाएगी। इसके अलावा फोन में डिस्प्ले नॉच के साथ आने की भी उम्मीद है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 के साथ साथ स्टॉक एंड्रॉयड, डुअल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर होने की उम्मीद है।

Popular posts from this blog

Internet पे पैसे कमाने के 5 Genuine तरीक़े

Vivo X23 Star Edition हुआ लॉन्च, जानें क्या है इसमें खास

8 जीबी रैम और दो Display के साथ Nubia X हुआ लॉन्च